नित्यानंद ने कहा- मुर्शिदाबाद की घटना को गंभीरता से लिया है गृह मंत्रालय

मुजफ्फरपुर : 24 अप्रैल को मधुबनी बाढ़ ग्रस्त इलाके में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद जो 2025 के चुनाव का आगाज करेगा। लाखों की संख्या में जनता इस कार्यक्रम में शामिल होगी। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कल यानी रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे पर रहे और कई छोटे-छोटे कार्यक्रमों में शामिल होते दिखे। नित्यानंद राय के साथ केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के अलावा कई और नेता शामिल रहे।

वक्फ बोर्ड संसोधन बिल गरीब मुसलमान के हक में है – नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड संसोधन बिल गरीब मुसलमान के हक में है। उन्हें परेशानी है जो जमीन कब्जाये लोग वह विरोध कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदा के लिए तुष्टिकरण कर रही है। पर आज हिन्दुस्तान तुष्टिकरण के राजनीति का समर्थन नहीं करेगा। अब कोई देश का नुकसान नहीं कर सकता है। कानून और संविधान को मानना पड़ेगा।

यह भी देखें :

मुर्शिदाबाद की घटना पर गृह मंत्रालय एक्शन मोड में है

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की घटना पर पूछे गए सवाल के जबाब में बोलते हुए नित्यानंद राय ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस पर गृह मंत्रालय गंभीरता से जांच करवा रही है। साथ ही कांग्रेस सहित राजद पर भी नित्यानंद राय ने निशाना साधा। बिहार में किसके चेहरे पर चुनाव होगा इसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार देंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : NDA में टेंशन बढ़ा रहे हैं जीतन राम मांझी! फिर दोहराई 35-40 सीटों वाली मांग…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bharat Tiwari Encounter: भाई ने भोजपुर SP पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसी बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन...

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...