जहानाबाद : सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजन दोषी डाक्टर पर करवाई की मांग कर रहे थे. परिजनों की हंगामा देखकर डाक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए. वही घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि परस बिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी सवेंद्र कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को लेकर सुबह सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर, नर्स और आशा द्वारा जांच कर सब ठीक होने की बात कही गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स द्वारा प्रसव कराने लापरवाही बरती गई, जिससे मरीज रीना देवी की मौत हो गई. वहीं बच्चा की स्थिति भी गंभीर बनी है. जहां उसे एसएनसीयू में सुरक्षित रखा गया है.
रिपोर्ट : गौरव
राइस मिल कर्मी की मौत पर हंगामा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

















