गांव में धाक जमाने के लिए कट्टा लहराना युवक को पड़ा महंगा, गिरफ्तार

गया : इलाके में धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार लेकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान छटनी गांव के रहने वाले बैजू यादव का पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इसके घर से देसी कट्टा भी बरामद किया है। मामला सरबहदा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घर के छत पर ही हथियार लेकर लोगों को डराने का कर रहा था काम 

आपको बता दे की अपने गांव में लोगों के बीच खौप पैदा करना और अपना धाक जमाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर के छत पर ही हथियार लेकर लोगों को डराने का काम कर रहा था। जिसके बाद यह वीडियो को वायरल कर दिया गया। वायरल करने के बाद मामला पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने युवक की पहचान की। जिसके बाद युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के घर से ही देसी कट्टा को भी बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि इलाके में अपना खौप पैदा करने और धाक जमाने के लिए वीडियो को वायरल किया था।

यह भी पढ़े : खेत से मोटर उखाड़ ले गए चोर, किसान परेशान…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...