खराब मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल: रांची एयरपोर्ट पर चार विमान डायवर्ट, कई घंटों की देरी से पहुंचे अन्य फ्लाइट्स

रांची: राजधानी रांची में मंगलवार को खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर स्पष्ट रूप से देखा गया। घने बादल और खराब दृश्यता के कारण चार विमानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इन चार विमानों में दिल्ली से रांची आ रहे इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ-साथ भुवनेश्वर और चेन्नई से आने वाली इंडिगो की उड़ानें शामिल थीं।

इसके अलावा, कई अन्य विमान भी तय समय से घंटों देरी से रांची पहुंचे। कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:16 बजे पहुंची, जबकि मुंबई से आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लगभग पांच घंटे की देरी से दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचा। इसी प्रकार, दिल्ली और कोलकाता से रात में आने वाली उड़ानें भी करीब दो घंटे की देरी से पहुंचीं।

खराब मौसम के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है, जिससे हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

 

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...