Advertisement
Advertisement

STF की बड़ी कार्रवाई, गया और मुजफ्फरपुर से 3 वांछित अपराधी हुए गिरफ्तार

गया/मुजफ्फरपुर : बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की विशेष टीम ने आज सूबे के दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने बिहार के गया और मुजफ्फरपुर में कार्रवाई करते हए कुल तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गया जिला का 50 हजार का इनामी वांछित अपराधी अमरेंद्र पासवान उर्फ धर्मेंद्र पासवान गिरफ्तार किया है। वहीं मुजफ्फरपुर जिला के से वांछित अपराधकर्मी नीरज कुमार और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है।

Goal 5 22Scope News

अपराधी अमरेंद्र को बहुत दिनों से ढूढ़ रही थी बिहार STF

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा गया जिला का 50 हजार रुपए का इनामी वांछित अपराधी अमरेंद्र पासवान उर्फ धर्मेंद्र पासवान कमलदह स्थित परैया (गया) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी के विरुद्ध गया जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।

यह भी देखें :

नीरज व सूरज को मुजफ्फरपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से हुए हैं गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा मुजफ्फरपुर जिला का वांछित अपराधकर्मी नीरज कुमार और सूरज कुमार को फकुली (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। फकुली थाना क्षेत्र में एलआईसी एजेंट से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने एवं रंगदारी नहीं देने पर एजेंट के घर पर बमबारी करने में उक्त अपराधकर्मी शामिल थे। इस संदर्भ में फाकुली थाना कांड संख्या 22/25 दर्ज किया गया। फकुली थाना क्षेत्र के शोधों डीह स्थित सीएसपी की लूट की योजना बनाने में भी उक्त अपराधकर्मी शामिल थे। उक्त दोनों अपराधकर्मी के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला के मनिहारी थाना में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।

यह भी पढ़े : पुलिस को खुली छूट के बाद एक्शन में STF, दो कुख्यात को…

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...