पुलिस को खुली छूट के बाद एक्शन में STF, दो कुख्यात को…

पटना: बिहार में पुलिस क्राइम कंट्रोल को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में है। बिहार पुलिस के डीजीपी ने पुलिस और STF को खुली छूट दे दी है और राज्य के कुख्यात अपराधियों की सूची बना कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अब बिहार पुलिस और STF ने कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। राज्य में अपराधी या तो गिरफ्तार किये जा रहे हैं या फिर मुठभेड़ में मार गिराए जा रहे हैं। एक बार फिर STF  की टीम ने दो अलग अलग जिलों में मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – Bihar: 6 बजे तक न निकलें घरों से, बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा ‘काफी तेज…’

पूर्वी चंपारण में STF ने 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश कुमार उर्फ़ शैलेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है तो दूसरी तरफ सारण जिला के टॉप 10 में शामिल अपराधी होरिल यादव उर्फ़ मूसा को गिरफ्तार किया है। दोनों ही अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। दोनों ही अपराधी हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराध में शामिल रहे हैं और पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में जल्द ही बनेगा होमियोपैथी कॉलेज सह अस्पताल, पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...