Jamshedpur: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार, सोनार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Jamshedpur: पुलिस नें अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान 6 आरोपी और एक सोनार को गिरफ्तार किया गया है। शहर में 15 अपार्टमेंट में भीषण चोरी हुई थी। इसमें जमशेदपुर के परसूडीह, जुगसलाई, कदमा, मानगो और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अपार्टमेंटों में चोरी हुई थी, इसका पुलिस ने खुलासा किया है।

Jamshedpur: 10 लाख के गहने जब्त

इनलोगों के पास से 10 लाख के गहने समेत चोरी करने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्य और एक सोनार को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के साथ जमशेदपुर से है। सोनार जमशेदपुर का है।

Jamshedpur: कई जिलों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे

इन लोगों के द्वारा जमशेदपुर जिला, सरायकेला जिला और रांची में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस गैंग के सदस्य शहर में आकर पूरे शहर की रेकी करते थे और अपार्टमेंट में जाकर बंद पड़े घरों को निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मगर सभी अपराधियों को फिर से पुलिस रिमांड में लेकर कई बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा कर सकती है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...