पैसे की लेनदेन में 50 वर्षीय महिला को मारी गोली

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के राय टोला वार्ड नंबर-12 में पैसे की लेनदेन को लेकर बुधवार की देर रात अपराधी ने 50 वर्षीय महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला को पीठ में गोली लगी है। आनन-फानन में परिजन जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां महिला का इलाज जारी है। जख्मी महिला की पहचान स्वर्गीय मदन भगत की पत्नी परमिला देवी के रूप में हुई है।

पहले धमकी दिए और चला दी गोली – जख्मी महिला का पुत्र

वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शोएब अख्तर एसडीपीओ आलोक कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर जख्मी महिला का पुत्र शुभम कुमार ने बताया कि फोन पर गाली-गलौज हुआ। उसके बाद राजा सिंह और गोलू सिंह बोले आते हैं और दिखा देते है। उसके बाद गोलू सिंह, राजा सिंह, नंदू सिंह उर्फ रवि आंनद, प्रियांशु और साहिल सिंह आए और गोली चलना शुरू कर दिया। जो गोली मेरी मां को लग गई। उन्होंने ये भी बताया कि सभी शराब के नशे में लग रहे थे।

यह भी देखें :

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही है जांच, इसके बाद ही की जाएगी गिरफ्तारी – SDPO आलोक कुमार

सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की रात तकरीबन 11 बजे सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नरियार राय टोला में गोली चली है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस सत्यापन के लिए गई। तब पता चला एक महिला परमिला देवी पति मदन भगत जो नरियार राय टोला वार्ड नंबर-12 की निवासी हैं, उनको गोली लगी है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि उक्त महिला को गोली मारी गई है। सदर अस्पताल के डॉ. के द्वारा बताया गया कि कोई गोली नहीं लगी है। घटना का कारण बताया गया कि दो पक्षों में पैसे की लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। साथ ही साथ बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े : बदमाश हुए बेखौफ, दिनदहाड़े युवक पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मौत

राजीव झा की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...