Advertisment

भाजपा सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों के लिए की ये मांग

रांची. भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा पीड़ित लोग जो झारखंड़ में आकर शरण ले रहे हैं, उन परिवारों की सुरक्षा, अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम को पत्र

दीपक प्रकाश ने अपने पत्र में झारखंड की मानवता वाली छवि का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड़ हमेशा से विविधता और मानवता का पोषक रहा है। ऐसी स्थिति में इन पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और सहारा देना न केवल एक संवैधानिक दायित्व है, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी

भाजपा सांसद ने झारखंड सीएम से की मांग

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुए दंगों के चलते अनेक हिंदू परिवार जान बचाकर झारखंड की सीमाओं में शरण लेने को विवश हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में वे अत्यंत भय, असुरक्षा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मानवता और संविधान के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमारा आपसे आग्रह है कि इन शरणार्थी परिवारों की पहचान कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्हें अस्थाई आवास, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासनिक स्तर पर इनके पुनर्वास हेतु विशेष टीम गठित की जाए।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...