Advertisment

सुदेश महतो ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, जानिए क्या लिखा

रांची. आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने आज सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएसएसी एवं जेएसएसएसी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं में दिव्यांगता के सभी 21 श्रेणी (विकलांगता) को शामिल करने की मांग की।

सुदेश महतो ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

पत्र में सुदेश महतो ने लिखा है, ‘झारखंड के दिव्यांग छात्रों की निहायत जरूरी मांग की ओर आपका (सीएम हेमंत सोरेन) ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं। यहां झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में दिव्यांगता के मात्र चार वर्गों 1- अंधापन और कम दृष्टि, 2- बहरापन एवं श्रवण निःशक्तता, 3- चलन निःशक्तता या सेरेब्रल पाल्सी, 4-स्वलीनता बौद्धिक निःशक्तता एवं बहु निःशक्तता के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जबकि केंद्र सरकार की कई प्रतियोगिता परीक्षाओं यथा- पावरग्रीड, एसएससी, सेल, इसरो, डीआरडीओ, एसएससीओ इत्यादि में दिव्यांगता के 21 वर्गों का प्रावधान है। साथ ही इन श्रेणी में शामिल दिव्यांग अभ्यर्थियों को आरक्षण दिया जाता है।’

उन्होंने पत्र में आगे लिखा, ‘झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में दिव्यांगता के मात्र चार वर्गों का ही मान्य करना तथा शेष 17 वर्गों के दिव्यांगो को इसमें शामिल नहीं करना इनके साथ सौतेला व्यवहार जैसा है। इससे बहुत अभ्यर्थियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पाता है। आपसे यह आग्रह भी है कि आयोग द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपरोक्त चारों वर्गों के साथ शेष 17 वर्गों को भी दिव्यांग (विकलांगता) कैटेगरी में शामिल करने की पहल की जाए। उम्मीद है कि छात्र और दिव्यांग हित से जुड़े इस मामले में सरकार गंभीरता से और सकारात्मक कदम उठाएगी।’

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...