Commercial Advertisment

सभी अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए चलेंगी 166 डीलक्स बसें, रूट निर्धारित

पटना : राज्य के सभी 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए जल्द ही डीलक्स बसों का परिचालन शुरू होगा। अगले महीने के दूसरे हफ्ते से ये बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) छङ शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में बांटकर कुल 166 बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। ये सभी बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। इनके परिचालन का पूरा रूट निर्धारित कर लिया गया है। अभी सभी बसें परमिट फेज में हैं। जल्द ही इन सभी का परमिट क्लियर कर दिया जाएगा।

बड़ों में कैमरा और पैनिक बटन

बीएसआरटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी बसें डीजल से चले वाली और नॉन-एसी होंगी, जिनमें 40 लोग बैठ सकेंगे। साथ ही बस में कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकर भी लगा होगा। इन बसों के शुरू होने से लोगों की पहुंच जिला मुख्यालयों के साथ ही राजधानी तक भी सुगम हो जाएगी। आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर से भी बस सुविधा शुरू करने की योजना बन रही है। इनमें सबसे अधिक 32 बसें राजधानी से अन्य अनुमंडलों के लिए रवाना होंगी। पटना से रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, गोपालगंज, दरभंगा, रांची, गुमला, नवादा, राजगीर, आरा-रांची, आरा-धनबाद, आरा-वाराणसी, बिहारशरीफ-रांची, बिहारशरीफ-बोकारो, पटना-हावड़ा, पटना-वाल्मीकिनगर-भैंसालोटन के लिए बसें चलेंगी।

यह भी देखें :

अन्य जिलों के लिए भी बसें

पूर्णिया से कुल 25 बसें एक ट्रिप में चलेंगी। भागलपुर से 24, दरभंगा से 24 बस, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें अलग-अलग समय पर चलेंगी। यह सभी बसें राज्य के सभी जिलों को जोड़ने के साथ आगे राजधानी से जुड़ेंगी। इनमें पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस चलाने की तैयारी है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने आज महिला संवाद कार्यक्रम की कर दी शुरुआत

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...