तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

जमुई : जमुई के लछुआड़ इलाके के महना मोड़ के समीप आज सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार चार लोगों में से तीन लोग वाहन का शीशा तोड़ते हुए बाहर आ गिरे और तीन की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

Goal 5 22Scope News

सभी लोग बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, सभी चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में एक बाराती में शामिल होने गए थे। शादी के बाद वे सभी वापस जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। मृतकों में जमुई नगर थाना क्षेत्र के सिरचंद नवादा इलाके के दो युवक बउआ गुप्ता और रिशू सिन्हा और कल्याणपुर के विक्रम यादव बताए जा रहे हैं। जबकि घायल अमरथ इलाके का निवासी बताया जा रहा है। सभी शवों का अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़े : फरार 50 हजार का इनामी अपराधी पंकज यादव गिरफ्तार…

यह भी देखें :

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...