Commercial Advertisment

एनडीए-एनए 2 परीक्षा का कट ऑफ जारी: अंतिम चयनित उम्मीदवार के 673 अंक, पिछले साल से 17 अंकों की बढ़ोतरी

नई दिल्ली:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा-2, 2024 का कट ऑफ जारी कर दिया है। इस परीक्षा का परिणाम 12 अप्रैल को घोषित किया गया था, लेकिन उस समय कट ऑफ अंकों की जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार परीक्षा का कट ऑफ पिछले वर्ष की तुलना में 17 अंक अधिक रहा है।

404 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में अंतिम चयनित अभ्यर्थी को 673 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह अंक 656 था। यही नहीं, लिखित परीक्षा के न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी इस बार बढ़े हैं। इस बार न्यूनतम अंक 305 रहे, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 292 था।

एनडीए और एनए की इस परीक्षा को पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा एनडीए के 154वें बैच और नेवल एकेडमी के 116वें बैच के लिए आयोजित की गई थी।

792 अभ्यर्थियों की सिफारिश, पिछले साल से 93 अधिक
404 पदों पर भर्ती के लिए इस बार कुल 792 अभ्यर्थियों की सिफारिश की गई है, जो कि पिछले साल के 699 चयनित अभ्यर्थियों की तुलना में 93 अधिक है। गौरतलब है कि इस बार सिर्फ नौ पदों की वृद्धि की गई है, इसके बावजूद सिफारिश किए गए अभ्यर्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

एयरफोर्स फ्लाइंग विंग में 92 पद, महिलाओं के लिए 2 रिजर्व
भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग विंग में इस बार कुल 92 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें से दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। टेक्निकल फील्ड की ग्राउंड ड्यूटी में कुल 18 पद हैं, जिनमें दो पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। वहीं, नॉन-टेक्निकल ग्राउंड ड्यूटी में कुल 10 पदों में से भी दो महिलाओं के लिए रखे गए हैं।

आर्मी में 208, नेवी में 42 पद; महिला उम्मीदवारों को भी मौका
एनडीए के माध्यम से भारतीय थलसेना (Army) में कुल 208 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 10 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। भारतीय नौसेना (Navy) में 42 पदों की घोषणा की गई है, जिनमें से 6 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...