रांची में आयोजित होगी रक्षा सेवा परीक्षा 2025

रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा, 2025 का आयोजन 13 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा रांची में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 09.00 से 11.00 बजे, द्वितीय पाली 12.30 बजे से 02.30 बजे तक, और तृतीय पाली अपराह्न 04.00 से 06.00 बजे तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में परीक्षा 10.00 बजे से 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली में 02.00 बजे से 04.30 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा के केंद्र:

  1. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

  2. संत जेवियर कॉलेज, इंटरमिडिएट सेक्शन, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

  3. संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची।

  4. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

  5. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची।

  6. उर्सुलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा के केंद्र:

  1. संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।

  2. गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेंटर-ए)।

  3. गोस्सनर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेंटर-बी)।

  4. डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी, कडरू, रांची।

  5. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार, रांची।

  6. राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू, रांची।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...