रांची में पहली बार हुआ एयर शो, सूर्य किरण टीम के करतबों ने मोहा दिल, डीसी ने बताया क्या रहा खास

रांची:  शनिवार को इतिहास रचते हुए पहली बार भारतीय वायुसेना के एयर शो का आयोजन हुआ। नामकुम स्थित मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध एरोबैटिक टीम ‘सूर्य किरण’ ने जबर्दस्त हवाई करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और लोगों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।

रांची डीसी मंजूनाथ भजन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह आयोजन झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे, शहरवासी और अन्य जिलों से आए लोग इस कार्यक्रम के गवाह बने। उन्होंने बताया कि वायुसेना के करतब न सिर्फ अद्भुत थे, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और डिफेंस के प्रति रुझान जगाने वाले भी रहे।

डीसी ने खासतौर पर ‘हार्ट शेप फॉर्मेशन’ को सबसे पसंदीदा करतब बताया और कहा कि यह दृश्य सभी के दिल को छू गया। इसके अलावा अन्य वर्टिकल और डाउनवर्ड स्टंट्स भी आकर्षण का केंद्र रहे।

उन्होंने बताया कि रविवार को भी शो का आयोजन इसी तरह होगा और लोगों से अनुरोध किया कि समय से पहुंचें, ट्रैफिक पुलिस की गाइडलाइंस का पालन करें और खाने-पीने की वस्तुएं लेकर न आएं।
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद एयरफोर्स के चीफ भी इसमें उपस्थित रहे और प्रदर्शन को सराहा।


JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...