पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण की पुलिस ने एक फर्जी आधार कार्ड केंद्र का उद्भेदन करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से 4 लैपटॉप, मुहर, फिंगर प्रिंट रीडर, हार्ड डिस्क समेत एक मोबाइल जब्त किया है। मामले में नरकटियागंज डीएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लौरिया थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंगलिशिया चौक पर एक मकान में फर्जी आधार सेंटर का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी आधार सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। West Champaran
यह भी पढ़ें – Patna में 10 बजे के बाद किया ये काम तो होगी कार्रवाई, पटना SSP ने लेजर लाइट…
इस दौरान पुलिस ने 4 लैपटॉप समेत कई अन्य उपकरण भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी आधार संचालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह में चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने आमजन से भी अपील की कि इस तरह के फर्जी आधार केन्द्रों पर जाने से बचें, सरकारी पहचान वाले वैध आधार सेंटर पर ही आधार कार्ड बनवाएं। West Champaran West Champaran
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- West Bengal में लागू हो राष्ट्रपति शासन, छपरा में BJP कार्यकर्ताओं ने….
पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट







