देश में बेकाबू कोरोना का कहर, ओमिक्रॉन का आंकड़ा 3000 के पार

दिल्ली : देश में जानलेवा कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 302 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3007 मामले सामने आ चुके हैं.

झारखंड में कोरोना के 3704 नये मामले

झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 3704 नये मामले मिले हैं. इसमें सबसे ज्यादा रांची से हैं. कुल एक्टिव केस की संख्या 14,255 पहुंच गया है. रांची में 1309, पूर्वी सिंहभूम में 722, बोकारो में 229, देवघर में 172, धनबाद में 166, सिमेडगा मे 132, हजारीबाग में 120, पश्चिमी सिंहभूम में 103, चतरा में 44, दुमका में 47, गढ़वा में 58, गिरिडीह में 18, गोड्डा मे 29, जामताड़ा में 19, खूंटी में 77, कोडरमा में 84, लातेहार में 47, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 6, पलामू में 60, रामगढ़ में 128, साहिबगंज में 5 और सरायकेला में 63 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

 बिहार में मिले बुधवार को 1659 नये मरीज

वहीं बिहार में संक्रमण की रफतार तेजी से बढ़ रही है. बुधवार को जहां 1659 नये मरीज मिले थे, वही गुरुवार को राज्य के 37 जिलों में कोरोना के 2379 नये संक्रमित पाये गये. इसके साथ ही एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5785 हो गयी है. इसके पहले पिछले साल 26 मई को राज्य में 2603 नये संक्रमित पाये गये थे, जबिक इसी साल 24 अप्रैल को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 5541 थी. इधर, 24 घंटे में 289 मरीज स्वास्थ्य भी हुए है. राहत की बात यह है कि बीमार पड़ने वाले लोगों में ज्यादातर लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत नहीं पड़ रही है. अभी सिर्फ 135 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है, जबिक 5650 मरीजों का घर में ही इलाज चल रहा है.

अबतक 4 लाख 83 हजार 178 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 63 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 178 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 30 हजार 836 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 केस सामने आ चुके हैं.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...