आज से मनसा पूजा की शुरुआत

बोकोरोः झारखंड का महत्वपूर्ण पर्व मनसा पूजा की शुरुआत आज से हो गई। पूजा को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है। मूर्ति बनाने का काम भी पूरा हो चुका है। यह पूजा भादो महीने में की जाती है। लेकिन सावन के अंतिम दिन पूजा को लेकर उपवास किया जाता है और भादो महीने के पहले दिन ही पूजा सम्पन्न हो जाती है। लोग अपने-अपने घरों में मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना में जुड़ जाते हैं। इस बार कोरोना के खतरे को देखते हुए मूर्ति कम ही बनाया गया है। इसके कारण मूर्ति निर्माण से जुड़े कारीगरों की आय में कमी आई है। कारीगरों का कहना है कि वैसे तो पहले की तुलना में कम ही मूर्ति निर्माण हुआ है, बावजूद इसके अभी भी मूर्ति पड़ी है, खरीददार कम आ रहे है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img