आरा : भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर शनिवार की रात वायरल सिंगर सिस्टर हेमा पांडेय एवं करीना पांडेय और उनके पट्टीदारों के बीच झड़प हो गई। उस दौरान दोनों दो पक्षों के बीच पहले मारपीट और फिर फायरिंग भी होने लगी। फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आने की बात कही जा रही है।

पुलिस को घटनास्थल से मिले 3 खोखा, कार्रवाई जारी
इधर, फायरिंग की सूचना पर थानाध्यक्ष वर्षा रानी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे भी मिले हैं। उसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंगर सिस्टर के पिता सहित दोनों पक्षों के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें एक पक्ष की हेमा पांडेय के पिता सुशील पांडेय जबकि दूसरे पक्ष के जीतेंद्र पांडेय, निरंजन पांडेय और प्रियांशु पांडेय शामिल हैं। उस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।
यह भी देखें :
हेमा और उनके पट्टीदार के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है – SHO वर्षा रानी
थानाध्यक्ष वर्षा रानी के अनुसार हेमा पांडेय और उनके पट्टीदार के बीच पूर्व से ही जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। पूर्व में भी कई बार मारपीट भी हो चुकी है। उसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। शुक्रवार की देर रात फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। फायरिंग भी की गयी। उस आधार पर पुलिस पहुंची, तो घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया। उसके बाद दोनों पक्षों के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़े : फुलवारी में पुलिस व ATS की संयुक्त कार्रवाई, हिरासत में एक युवक
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















