Breaking : इस दिन होगी झारखंड कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक, प्रभारी के. राजू रहेंगे मौजूद

Breaking 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 24 अप्रैल को एक अहम बैठक आयोजित करने जा रही है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Khunti Crime : जंगल से टीचर का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कांग्रेसी नेता
Breaking : प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कांग्रेसी नेता

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस-बीजेपी की सोची समझी… 

Breaking : कई प्रस्तावों पर बनेगी सहमति

प्रेस वार्ता में कमलेश ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की बैठकें बेलगाम और अहमदाबाद में हुई थीं, जहां कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। अब उन्हीं निर्णयों के आलोक में झारखंड में रणनीति तैयार की जाएगी और जो प्रस्ताव पारित किए गए हैं, उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों और आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर… 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा, योजनाओं और जनहित में लिए गए फैसलों को लेकर जनसंपर्क बढ़ाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...