Giridih : ऐसा क्या हो गया जो कब्र से निकालना पड़ा बच्चे का शव…

Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब कब्र से एक बच्चे का शव खोदकर निकाला गया। तिसरी थाना की की टीम ने कब्र में दफन बच्चे के शव को खोदकर बाहर निकाला और जांच के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर… 

Giridih : घटनास्थल की जांच करती पुलिस
Giridih : घटनास्थल की जांच करती पुलिस

Giridih : बिना पुलिस को सूचित किये दफना दिया था शव

दरअसल बात यह है कि गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह में एक बच्चे की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शनिवार को बच्चे का शव गांव के एक पुराने कुएं से बरामद किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव को दफना दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस-बीजेपी की सोची समझी… 

घटना के अगले दिन जब प्रशासन को सूचना मिली कि बच्चे की मौत सामान्य नहीं थी और संभवतः उसे मारकर कुएं में फेंका गया हो सकता है, तो मामला गंभीर हो गया। सूचना मिलते ही तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनीष रंजन और थाना प्रभारी रंजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और मौके पर मौजूद मृतक की मां एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

तक6बबू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर… 

नहाने के क्रम में डूब गया था बच्चा

हालांकि साजन की मां ने इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने दावा किया कि शनिवार को तीन बच्चे कुएं में नहा रहे थे उसी दौरान साजन डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को जल्दबाजी में दफना दिया गया।

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा…

प्रशासन ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जिस कुएं में बच्चे के डूबने की बात कही जा रही है, वह गांव के एक कोने में स्थित है, जबकि उसके पास ही एक बहती हुई नदी भी मौजूद है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब पास में नदी थी, तो बच्चे कुएं में क्यों नहा रहे थे? इस विरोधाभास ने संदेह को और गहरा कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Khunti Crime : जंगल से टीचर का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

पोर्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा मामले का खुलासा-एसडीपीओ

Giridih : मामले की जांच करती पुलिस
Giridih : मामले की जांच करती पुलिस

खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच में मामला डूबने से मौत जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का खुलासा हो सकेगा। अगर किसी प्रकार की आपराधिक साजिश पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : ओएसएल वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने फूंक दिया… 

ग्रामीणों में घटना को लेकर चिंता और शंका दोनों बनी हुई है। वहीं, बच्चे की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, लेकिन जल्दबाज़ी में शव को दफनाने की कोशिश ने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

 

Chatra News: टंडवा में आखिर क्यों बड़ी संख्या में CCL कर्मियों...

Chatra News: झारखंड कोलियरी मज़दूर यूनियन (JCMU) ने टंडवा के आम्रपाली-चंद्रगुप्त इलाके में नए CCL अस्पताल ऑडिटोरियम में एक दिन का सेमिनार आयोजित किया।...

Bihar Electricity Digital Services: बिहार की बिजली सेवाओं में होने वाला...

Bihar Electricity Digital Services: ऊर्जा विभाग ने बिहार में बिजली सेवाओं को ज़्यादा पारदर्शी, तेज़ और टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाने के मकसद से शुरू किए...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...