Commercial Advertisment

Hazaribagh : ओएसएल वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने फूंक दिया…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित केडी कॉल खनन परियोजना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान विकास कुमार राम (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पांडू गांव का रहने वाला था। विकास BGR मीनिंग इंफ्रा लिमिटेड में कार्यरत था और रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर… 

Hazaribagh : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम
Hazaribagh : घटना के बाद ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

मौके पर पर युवक की मौत

हादसा उस समय हुआ जब विकास सड़क पार कर रहा था और उसी वक्त ओएसएल कंपनी के लिए खनन परियोजना से जुड़े कोयले के परिवहन में लगे हाईवा वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओएसएल कंपनी के वाहन लगातार इस इलाके से तेज गति से गुजरते हैं, जिससे पहले भी कई बार हादसे हुए है और जान भी गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर… 

Hazaribagh : घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Hazaribagh : घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा वाहन को भी आग के हवाले कर दिया और ट्रांसपोर्टिंग कार्य को पूरी तरह ठप करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कंपनियों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस-बीजेपी की सोची समझी… 

Hazaribagh : रास्ते पर शव रखकर ग्रामीणों ने कर दिया सड़क जाम

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की मांग की है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास कर रहा है।

Hazaribagh : सड़क जाम करते ग्रामीण
Hazaribagh : सड़क जाम करते ग्रामीण

ये भी पढ़ें- Godda : बकरे की बलि देने के दौरान हो गया बड़ा हादसा…

वहीं प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक निर्दोष लोग ऐसे हादसों का शिकार होते रहेंगे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...