सेना का जवान बताकर महिला को दिया झांसा, फिर होटल में बुलाकर किया गैंगरेप

Desk. 36 वर्षीय महिला ऑटो-रिक्शा चालक के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने खुद को सेना का जवान बताया। आरोपियों ने पीड़िता से वादा किया कि वे उसकी बेटी का दाखिला सैन्य स्कूल में करवा देंगे और धोखा देकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना आगरा की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद घटना प्रकाश में आई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि आरोपी अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

सेना का जवान बताकर महिला से गैंगरेप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो लोग उसके ऑटो-रिक्शा में सवार हुए और बातचीत के दौरान खुद को सेना का जवान बताया। बाद में उन्होंने उसे यकीन दिलाया कि वे उसकी बेटी के सैन्य स्कूल में दाखिले में मदद कर सकते हैं और उसे होटल में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और रेप किया गया।

आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

पीड़िता ने बताया, “गुरुवार को मुझे एक होटल में बुलाया गया, जहां बंदूक की नोक पर मेरे साथ बलात्कार किया गया। आरोपियों ने मुझे धमकाया और कहा कि अगर मैंने घटना की सूचना दी तो वे मेरी बेटी को नुकसान पहुंचाएंगे।” थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (गैंगरेप) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...