Breaking : मुंगेर में महिला के साथ गैंगरेप से मचा हड़कंप

मुंगेर : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर आ रही है। मुंगेर में महिला के साथ गैंगरेप से हड़कंप मच गया। छह दरिंदों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।हवेली खड़गपुर डिप्टी एसपी ने इस मामले की पुष्टि की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव में छह लोगों के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इधर पीड़िता के द्वारा अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर खड़गपुर थाना को जानकारी दी गई। जिसके बाद खड़गपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले छह में से पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के पीड़ित महिला कुछ दिन पूर्व अपने भगिना के साथ जयपुर गई थी। दो सितंबर को जयपुर से लौटने के बाद गांव के कुछ युवक महिला के घर पर जाकर उससे जयपुर जाने को लेकर सवाल करने लगे। गांव के छह युवक गांव के लोगों के द्वारा बुलाए गए पंचायत की बात कह कर महिला के घर पर पहुंचा। महिला जब इन लोगो के साथ आने लगी तभी पहाड़ के नीचे सभी छह युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला घर पहुंच अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने घर में रह रहे ससुर और कुछ ग्रामीणों को बताया।

साथ ही इसकी जानकारी खड़गपुर थाना को भी दी। जिसके बाद खड़गपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले छह में से पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास खड़गपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। पीड़ित महिला का पति बाहर प्रदेश में मजदूरी करता है। वह अपने ससुर और एक बच्चे के साथ गांव में रहती है।

इस बाबत एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा खड़गपुर थाना में सूचना दी गई कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए छह में से पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी बचे एक आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले को लेकर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। इन सभी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर सजा दिलाई जाएगी।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...