मरीन ड्राइव पर Drone उड़ा रहा था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में….

पटना: राजधानी पटना में 23 अप्रैल को भारतीय वायुसेना के द्वारा एयर शो किया जायेगा जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से लगी हुई है। जिला प्रशासन की तरफ से पटना के मरीन ड्राइव पर एयर शो का आयोजन किया जायेगा जिसको लेकर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयर शो के आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सोमवार को पुलिस ने मरीन ड्राइव पर ड्रोन उड़ाने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। Drone  Drone  Drone  Drone 

यह भी पढ़ें – प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार में पिछले कुछ वर्षों की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में कोई नहीं…

बताया जा रहा है कि युवक ड्रोन से एयर शो के रिहर्सल की रिकॉर्डिंग कर रहा था। ड्रोन उड़ाने के आरोप में कार्यक्रम स्थल से डीएसपी आलोक कुमार ने युवक को पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक के द्वारा ड्रोन उडाये जाने को लेकर एयर फ़ोर्स के अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया। बता दें कि एयर शो की वजह से मरीन ड्राइव एरिया को तीन दिनों के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है बावजूद इसके युवक ड्रोन उड़ा रहा था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  BJP MP अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके पास कोई अच्छा नेतृत्व नहीं…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...