प्रशांत ने कहा- बिहार में पिछले कुछ वर्षों की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में कोई नहीं

पटना : जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पूरी तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में उतर चुके हैं। इस बीच प्रशांत आज यानी 21 अप्रैल को राजधानी पटना में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में पिछले कुछ वर्षों की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में कोई नहीं है। हमें अपना दल बनाने के साथ-साथ विपक्ष की भूमिका में भी रहना होगा। कल यानी रविवार को कोर कमेटी की हमारी बैठक में कुछ निर्णय लिए गए हैं।

Goal 5 22Scope News

जातीय जनगणना एक बड़ा मुद्दा बनाकर राजनीतिक रोटी सेकी गई है – प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जातीय जनगणना एक बड़ा मुद्दा बनाकर राजनीतिक रोटी सेकी गई है। जातीय उन्माद फैलाने का काम किया गया। 34 फीसदी से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार से पहली मांग ये है कि केंद्र से आरक्षण बढ़ाने की मांग को आपने की थी उसका क्या हुआ। बताइए वरना समझा जाइएगा कि आप बेवकूफ बना रहे हैं। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बताए कि अपने क्या किया है। अगर ऐसा कुछ नहीं हुआ तो आपको मानना होगा कि आपने जुमला किया था। 39 लाख 20 हजार परिवार के लोग बेघर हैं उन्हें घर दिया जाएगा, उसका क्या हुआ।मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी इसका जवाब दें।

यह भी पढ़े : प्रशांत ने भरी चुनावी हुंकार, 30 दिनों में 50 रैलियों में शामिल होंगे ‘PK’

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...