Advertisment

बिहारवासी भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, हीट वेव का अलर्ट, 6 जिलों में पारा 40 पार

पटना : बिहारवासी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। राज्य में अब गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, आज यानी मंगलवार से अगले पांच दिनों तक राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में तापमान तो बढ़ा ही रहेगा। साथ हीट वेव की शुरुआत होने वाली है। बीते सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में सात जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार से दक्षिणी और पश्चिमी बिहार के इलाकों के साथ पटना एवं मध्य इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Goal 5 22Scope News

बिहार के कई जिलों में उमस भरी गर्मी और लू की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से आज भभुआ, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, सारण, मोतिहारी मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना में हीट वेव के साथ उमस भरी गर्मी और लू की चेतावनी दी गई है। कल यानी बुधवार से अगले तीन-चार दिनों तक दिन के साथ-साथ रात में भी उमस भरी गर्मी रहेगी और तापमान भी बढ़ेगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति बहुत धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से बेवजह धूप में नहीं निकलने और पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह दी है।

यह भी देखें :

रोहतास में रहा सबसे अधिक तापमान

सोमवार को सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर गया है। 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। इसके अलावा औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 41.5, बक्सर में 40.9, बिक्रमगंज में 40.7, गोपालगंज में 40.2 और भोजपुर में 40 डिग्री रहा। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 26 जिलों में 38 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, सहरसा, भागलपुर और खगड़िया में तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...