Advertisment

गुपचुप बनाने के दौरान गैस के रिसाव से लगी आग, 4 झुलसे

नवादा : नवादा जिले के रजौली प्रखंड तरवना मोहल्ले में एक गुपचुप बेचने वाले दुकानदार के घर गैस के रिसाव से आग लग गई। इस दौरान गुपचुप दुकानदार समेत कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी रामअवध सिंह एवं वार्ड संख्या-4 के पार्षद प्रतिनिधि बब्लू कुमार के सहयोग से सभी को इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

आग से जलने वाले कुल 4 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं – चिकित्सक डॉ. निवेदिता

वहीं अस्पताल में ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. निवेदिता नंदिनी ने बताया कि आग से जलने वाले कुल चार मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। मरीजों की पहचान तरवना मोहल्ला निवासी स्व. प्रसादी पंडित के पुत्र महावीर पंडित, महावीर पंडित की पत्नी कौशल्या देवी, महावीर पंडित के पुत्र नरेश पंडित एवं नरेश पंडित के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सभी मरीजों का प्राथमिक इलाज कर अस्पताल में बने लू-वार्ड के एसी कमरे में सभी को शिफ्ट किया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है।

यह भी देखें :

गुपचुप बनाने के दौरान गैस लीकेज से आग लगने से यह हादसा हुआ है – परिजन कैलाश

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन कैलाश पंडित ने बताया कि घर में गुपचुप बनाने के दौरान गैस लीकेज से आग लगने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। वहीं अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी राम अवध सिंह ने बताया कि वे सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बब्लू कुमार द्वारा आगलगी की सूचना पर वे घटनास्थल पर पहुंचे एवं लगी आग को बुझाया। साथ ही अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, महिला का हाथ टूटा…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...