जमशेदपुर में लापरवाही, कोर्ट हाजत से कैदी आखिर कैसे हुए फरार…

जमशेदपुर : कोर्ट हाजत की सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए शुक्रवार दोपहर दो विचारधीन कैदी तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फरार हो गए हैं. दोनों कैदी को कदमा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल छिनतई के आरोप में बीते 27 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था. आज दोनों की पेशी थी. एक कैदी का नाम अमन लाल और दूसरे का नाम सोनू यादव बताया जा रहा है. दोनों कैदी जेलकारा के रोशनदान को काटकर न्यायालय के नाले के रास्ते भागने में सफल रहे.

सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी दलबल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सुरक्षा में चूक कहां हुई  इसकी जांच किए जाने की बात एसएसपी ने कही है. एसएसपी डॉ. एम. तमिलवानन ने दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करने के संकेत दिए हैं. वैसे अहम सवाल यह है कि आखिर पेशी के दौरान कैदियों तक हेक्सा ब्लेड कैसे पहुंचा और इतनी देर तक सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे.

आपको बता दें कि जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा कई बार दांव पर लग चुकी है. गैंगस्टर अखिलेश सिंह पर हमला से लेकर उपेंद्र सिंह की हत्या तक कोर्ट परिसर में हो चुकी है. हर बार सख्ती के नाम पर खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया जाता रहा है, जिसका नतीजा शुक्रवार को फिर से देखने को मिला. हालांकि जमशेदपुर एसएसपी का दावा है कि जल्द ही फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

वर्ल्ड क्लास सीटी बनने की ओर अग्रसर है जमशेदपुर-एन.चंद्रशेखरन

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...