UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, टॉप 20 में 3 बिहार से

पटना: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुल 1009 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिन्हें UPSC के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जायेगा। UPSC परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा मूल की बड़ोदरा निवासी हर्षिता गोयल, तीसरे स्थान पर VIT वेल्लोर से बीटेक डोंगरे अर्चित पराग ने कब्ज़ा किया है।

UPSC 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में सबसे अधिक अनारक्षित वर्ग के 335 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है जबकि दूसरे स्थान पर ओबीसी 318, तीसरे स्थान पर एससी 160, चौथे स्थान पर EWS 109 और पांचवें स्थान पर एसटी वर्ग के 87 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

टॉप 20 में तीन बिहार के

UPSC की परीक्षा में बिहार के पांच अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है जिसमें तीन अभ्यर्थी टॉप 20 में शामिल हैं। सीतामढ़ी के रामकृष्ण झा ने 8वीं रैंक हासिल किया है जबकि बक्सर के हेमंत मिश्रा ने 13वीं, जमुई की संस्कृति त्रिवेदी ने 17वीं, जमुई के पारस कुमार ने 269वीं और जमुई की ही ईशा रानी ने 384वीं रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें – India में दो दिनों तक झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज, केंद्र सरकार ने तीन दिनों की…

टॉप 5 में 3 महिला अभ्यर्थी

टॉप 25 में 11 महिलाएं और 14 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं जबकि टॉप 5 की लिस्ट में 3 लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपीएससी की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार टॉपर्स ने आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र हैं। कुल चयनित 1009 अभ्यर्थियों में 725 अभ्यर्थी पुरुष और 284 महिला अभ्यर्थी चयनित किये गए हैं।

जून में हुई थी UPSC प्रारंभिक परीक्षा

UPSC की तरफ से दी गई जानकारी अनुसार पिछले वर्ष 16 जून को आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए 9 लाख 92 हजार 599 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था जबकि 5 लाख 83 हजार 213 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा में 14 हजार 627 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित की गई थी जिसमें 2845 अभ्यर्थी अंतिम राउंड के लिए चुने गए थे। 7 जनवरी से 17 अप्रैल तक चले इंटरव्यू में कुल 1009 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें – विकास नहीं Crime के मामले में बिहार दूसरे राज्यों से कर रहा प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस…

इन सेवाओं में देंगे योगदान

सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से 180 अभ्यर्थियों को आईएएस के लिए चुना गया है जबकि 155 को आईपीएस के लिए, आईएफएस के लिए 55, इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट्स सर्विस (ग्रुप ए) के लिए 20, इंडियन सिविल एकाउंट्स सर्विस (ग्रुप ए) के लिए 25, इंडियन डिफेंस एकाउंट्स सर्विस (ग्रुप ए) के लिए 24, इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस के लिए 7, इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स सर्विस (ग्रुप ए) के लिए 19, IRS (कस्टम्स एंड इंडायरेक्ट टैक्स) के लिए 96, IRS (इनकम टैक्स) के लिए 180 और IRMS के लिए 150 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Patna: ‘आपका शहर आपकी बात’ कार्यक्रम अभियान की शुरुआत 25 से, CM ने की समीक्षा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...