बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी के किनारे जा कर…

CM ने बख्तियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने हेतु चल रहे कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दांयें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्य की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर प्रखंड के लखनपुरा में गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने हेतु चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जायजा के क्रम में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में तेजी लाकर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं ताकि बरसात से पहले यह काम पूरा हो जाए। सीढ़ी घाट एवं इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

3 4 scaled 22Scope News

गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम घनसुरपुर से देदौर तक कुल 4,420 मीटर की लंबाई में गाद सफाई कर गंगा नदी की पुरानी एवं मृतप्राय धार को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति 3427.80 लाख रुपये है। इस कार्य को मई 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अन्तर्गत वासित क्षेत्र यथा- घनसुरपुर, करौटा एवं हटिया ग्राम के निकट चैनल में संभावित क्षरण को रोकने के लिए कुल 1520 मीटर की लंबाई में जीयो बैग स्लोप पिचिंग के द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। CM CM CM CM CM CM CM CM 

यह भी पढ़ें – Railway Platform पर तड़पती रही छात्रा नहीं मिली मदद, चोरों के धक्के की वजह से चली गई जान…

चैनल में जलप्रवाह बनाये रखने हेतु अगले तीन वर्षों तक चैनल का रखरखाव भी इस योजना में प्रावधानित है। इस योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीढ़ी घाट मंदिर एवं जेएमटी स्कूल के निकट संपर्क पथ हेतु भू-अर्जन भी किया जा रहा है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने गंगा चैनल के दांयें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

2 34 scaled 22Scope News

ज्ञातव्य है कि इस योजना के माध्यम से पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर प्रखंड में 330 मीटर की लंबाई में सीढ़ी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सीढ़ी घाट के यू/एस में 1100 मीटर एवं डी/एस में 1000 मीटर में कुल 2100 मीटर की लंबाई में कटाव निरोधक कार्य (पीपी रोप गैबियन टो एवं जियोबैग स्लोप पिचिंग) तथा पाथ-वे का निर्माण कराया जाना है। शौचालय निर्माण, चेजिंग रूम निर्माण, लैड स्केपिंग एवं प्रकाशीय व्यवस्था का कार्य कराया जाना है। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 5606 लाख रुपये है। इस कार्य को जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें – UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम, टॉप 20 में 3 बिहार से

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, सत्यानंद याजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Earth Day पर निकाली गई प्रभात फेरी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...