हटिया स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस रद्द होने से मचा बवाल

रांची: मंगलवार सुबह हटिया स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर से चलकर आई 15028 मौर्य एक्सप्रेस का आंशिक समापन यहीं कर दिया गया। ट्रेन के हटिया पहुंचते ही यात्रियों को जब यह जानकारी मिली कि आगे की यात्रा रद्द कर दी गई है, तो वे आक्रोशित हो उठे। यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और रेलवे कर्मचारियों से तीखी बहस की।

करीब 150 यात्री, जो राउरकेला, संबलपुर और झारसुगड़ा जैसे गंतव्यों के लिए रवाना हुए थे, अचानक बीच रास्ते में ट्रेन रोक दिए जाने से असहज हो गए। उनका कहना था कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। कई यात्रियों ने कहा कि उन्होंने महीनों पहले टिकट बुक कराया था, ऐसे में अचानक ट्रेन रद्द होना उनके लिए बड़ा संकट बन गया।

स्टेशन पर उपस्थित अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया कि चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके, यात्री अपनी समस्याओं को लेकर बिफरते रहे। उन्होंने वैकल्पिक ट्रेन के एसी डिब्बों में स्थान न मिलने पर भी आपत्ति जताई।

बाद में, सभी यात्रियों को जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस से उनके गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

इस संबंध में रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया कि चक्रधरपुर रेलखंड में विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया गया है, और इस वजह से मौर्य एक्सप्रेस का आंशिक समापन हटिया पर किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना विभिन्न संचार माध्यमों से दे दी गई थी।


Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...