Advertisment

जिद्दी व्यक्ति ने मोहल्ले का सड़क बंद कर लगभग 50 परिवारों को किया House Arrest

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक जिद्दी व्यक्ति ने मोहल्ले का सड़क बंद कर लगभग 50 परिवारों को हाउस अरेस्ट कर दिया है। जिस कारण मुहल्लेवासी पिछले दो माह से घर में कैद हैं। अब जब लोगों का सब्र टूटा है तो पीड़ित लोग सड़क पर बैठ आंदोलन कर रहे हैं और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Goal 3 22Scope News

जिला मुख्यालय से सटे रघुनाथपुर स्थित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 का है

यह मामला जिला मुख्यालय से सटे रघुनाथपुर स्थित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 का है। यह कारनामा मुहल्ले के ही एक व्यक्ति राम दर्शन सिंह के द्वारा किया गया है। जिसमें उन्होंने अपने घर के पास से निकलने वाली सड़क को निजी सड़क बताकर बिच सड़क पर दिवार जोड़ कर रास्ता बंद कर कर दिया। जिस कारण उनके घर के पीछे रहने वाले लोगों का रास्ता पूर्ण तरह से बंद हो गया है और लोग पिछले दो माह से हाउस अरेस्ट हो गए हैं।

यह भी देखें :

मुहल्लेवासी को निकलना हो गया था मुश्किल, बच्चे नहीं जा रहे थे विद्यालय

आपको बता दें कि मुहल्लेवासियों का बहार निकलना तो बंद हो ही गया था। साथ-साथ बच्चों का विद्यालय जाना बंद हो गया था। लोगों की तबियत खराब होने पर घर में ही इलाज करा रहे हैं। जिससे अजीज होकर महिला, पुरुष और बच्चे सभी एक साथ धरना पर बैठ गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में हैं, इसके बावजूद अबतक कोई निदान नहीं निकला है।

यह भी पढ़े : PM आवास योजना में चल रहा अवैध वसूली का खेल, रिश्वत लेते आवास सहायक का Video वायरल…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...