PM आवास योजना में चल रहा अवैध वसूली का खेल, रिश्वत लेते सहायक का Video वायरल

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीबों को आवास हो इसको लेकर पीएम आवास योजना में संबको लाभ दिलाया जा रहा है। इस योजना में चल रहे रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ है। इसका पदार्फाश आवास सहायक भरत भूषण के वायरल वीडियो से हुआ है। बड़े अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान देने के सरकारी प्रयासों के बीच भ्रष्टाचार और धांधली की गंभीर खबर सामने आई है।

Goal 5 22Scope News

आवास योजना के प्रथम किस्त में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते Video हुआ Viral 

आपको बता दें कि चिरैया प्रखंड अंतर्गत बारा जयराम पंचायत के जयपाल टोला निवासी टूनटून सिंह के घर पर आवास सहायक भरत भूषण द्वारा आवास योजना के प्रथम किस्त में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में आवास सहायक भरत भूषण कथित तौर पर खुलेआम पैसे लेते नजर आ रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में आवास सहायक और पंचायत के निवासी टूनटून सिंह के बीच रिश्वत लेते एवं बातचीत दर्ज है। आवास सहायक खुद रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहा सहायक के वायरल वीडियो से खुलेआम रिश्वत का खेल चल रहा है।

यह भी देखें :

इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है, यह जांच का विषय है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन के लिए यह बड़ा सवाल है। आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को बिना किसी भेदभाव के पक्के मकान उपलब्ध कराना है। इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि जमीनी स्तर पर कैसे भ्रष्टाचार योजना की सफलता में बाधा बन रहा है। अगर वायरल वीडियो में रिश्वत लिए गई बातें सही है तो यह दशार्ता है कि लाभार्थियों को उनके हक का घर पाने के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है।

यह भी पढ़े : PM आवास योजना में भारी गड़बड़ी, रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...