Bhojpur Triple Murder : 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बारात में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Bhojpur Triple Murder : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में दरवाजे पर बारात लगने के समय घटित चर्चित ट्रिपल मर्डर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन और मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मंगलवार को भोजपुर एसपी श्री राज प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपितों में से धनेश सिंह, बिजय बहादुर सिंह उर्फ बीबी सिंह और नवनीत सिंह उर्फ नवीन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर फायरिंग कर हत्या करने का आरोप है। इससे पूर्व पुलिस ने इस कांड में नामजद पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के पति रमेश सिंह को गिरफ्तार किया था।

Goal 6 22Scope News

Bhojpur Triple Murder  : अभी तक 4 नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है

आपको बता दें कि अभी तक चार नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। तिहरे हत्याकांड को लेकर मृतक राहुल कुमार के पिता संजय कुमार सिंह के बयान पर गड़हनी थाना में जो प्राथमिकी की गई है। उसमें लहरपा गांव निवासी अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के पति रमेश सिंह एवं उनके पुत्र बबलू सिंह, धनेश सिंह पवन सिंह, अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह और नवनीत सिंह विजय बहादुर सिंह उर्फ सहित आठ लोगों को नामजद एवं चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है।

यह भी देखें :

Bhojpur Triple Murder  : फायरिंग में संलिप्त पवन सिंह समेत अन्य आरोपितों की तलाश जारी है

फायरिंग में संलिप्त पवन सिंह समेत अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मालूम हो कि 20 अप्रैल की रात लहरपा गांव निवासी कमलेश महतो उर्फ फुलेसर महतो की पुत्री की बारात चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से आई थी। उसी दौरान गाड़ी से साइड मांगने के विवाद में गोलीबारी हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हुए थे।मालूम हो कि 20 अप्रैल की रात लहरपा गांव निवासी कमलेश महतो उर्फ फुलेसर महतो की पुत्री की बारात चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से आई थी। उसी दौरान गाड़ी से साइड मांगने के विवाद में गोलीबारी हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़े : शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, 4 जख्मी, घटनास्थल पर पहुंचे SP

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...