Blue Drum दिखा धमकाती है पत्नी, पति ने की आत्मदाह की कोशिश फिर…

भागलपुर: मेरठ में एक कलियुगी पत्नी के द्वारा प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या कर ड्रम में छिपा कर रख देने के बाद से इस पर कई मीम्स बने तो कई महिलाओं ने इस घटना को अपने पति को डराने का हथियार बना लिया है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है भागलपुर से जहां एक पत्नी ने अपने पति को उसी तरीके से हत्या करने की धमकी दी है। पत्नी के द्वारा धमकी मिलने के बाद अब पति आत्मदाह की कोशिश की। Blue Drum Blue Drum Blue Drum

मामला भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग़ गांव की है जहां शैलेन्द्र साह की पत्नी ने उसे मेरठ हत्याकांड की तर्ज पर हत्या करने की धमकी दी है। मामले में डरे सहमे पति ने बताया कि पत्नी का प्रेम प्रसंग उसके मुंहबोले मामा के साथ चल रहा है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसे कई बार प्रेम संबंध से मना किया तो तो वह मेरठ हत्याकांड की तस्वीर दिखा कर धमकी देने लगी। पत्नी से मिली धमकी के बाद पति डर और तनाव में आ कर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथों से लाइटर छीन लिया।

यह भी पढ़ें – Pahalgam आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर से लौटने के बाद गांव आने वाले थे मनीष, नाना ने कहा…

पूछताछ में उसने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह अपनी पत्नी से सुलह करना चाहता है और उसने उससे मिलने की कोशिश भी की लेकिन पत्नी बात किये बगैर भाग निकली। घटना की सूचना के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित पति को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack : कई मोर्चों पर घिरते मोदी

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...