गिरफ्तार : रेलवे का फर्जी टिकट बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

रोहतास : आरपीएफ सासाराम पुलिस ने फर्जी आईडी पर टिकट बनाने के मामले पर मोहनिया से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से नकदी मोबाइल सहित कई सामान बरामद किए गए हैं. सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने शनिवार को सासाराम में जानकारी दी कि आरपीएफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल लाइन के भभुआ मोहनिया रेलवे स्टेशन के समीप छापामारी शुरू की. जहां एक मोबाइल दुकान से कई सामान बरामद करने के साथ ही फर्जी आईडी रेलवे टिकट बनाने वाले को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से नगदी मोबाइल लैपटॉप सहित कई सामान बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिलने पर रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जहां सफलता हाथ लगी है. रेल पुलिस का अगली करवाई जारी है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

रेलवे द्वारा रास्ता बंद करने के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...