टिकट ब्लैक करने के आरोप में दो गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की निगरानी टीम ने रविवार के दिन मोहनिया शहर के दो लोगों को आरक्षित रेल टिकट ब्लैक करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। ये लोग रेल टिकट काउंटर से  आरक्षित टिकट खरीद कर किराए से अधिक पैसे लेकर बेचने का काम करते थे। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन कैमूर जिले के प्रमुख स्टेशन के रूप में जाना जाता है यहां से सभी जगह जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध रहती थी। लेकिन कोविड-19 के दौरान ट्रेनों का परिचालन कम होने से लोगों को आने जाने में कठिनाइयां हो रही हैं।

रेल प्रशासन ने रेल में वेटिंग टिकट को पूरी तरह से समाप्त कर रखा है। कंफर्म टिकट के लिए लोगों की लंबी कतार लगी दिखती है। गरीब तबके के लोग जो बाहर अन्य राज्यो में जाकर काम करते हैं, जिनको ट्रेन कम होने की वजह से आरक्षित टिकट सहूलियत से नहीं मिल पाती है उन्हें टिकट ब्लैकर अपना शिकार बना लेते हैं, और अपने चंगुल में फंसा कर टिकट मंहगे दाम पर उपलब्ध कराते है। इसकी शिकायत लगातार रेल प्रशासन को मिल रही थी रेल प्रशासन ने अपनी निगरानी की टीम गठित कर मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 13 और भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप रसूलपुर कर्महरी मोहल्ले से दो लोगों को टिकट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कार्रवाई करने में जुट गई है।

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया मोहनिया शहर से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सुनील कुमार सिंह और राम प्यारे राम भभुआ रोड आरक्षित टिकट काउंटर से फार्म भर के अलग-अलग टिकट निकालते थे और जरूरतमंद लोगों को मुनाफा लेकर बेचते थे। इन पर निगरानी की टीम की नजर थी टिकट बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट : देवव्रत तिवारी

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...