Breaking : पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी सूचना देने वालों को मिलेगा 20 लाख का इनाम…

Breaking

Desk : कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की आतंकवाद के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में अनंतनाग पुलिस ने एक अहम कदम उठाते हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की जानकारी साझा करने वालों को 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम ऐसे किसी भी व्यक्ति को मिलेगा, जो हमले में संलिप्त आतंकियों के ठिकाने, पहचान या मूवमेंट से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देता है।

ये भी पढ़ें- UP News : अवैध संबंध के शक में पत्नी को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार…

Breaking : आतंकी हमले में अबतक 27 की मौत

यह घोषणा उस हमले के सिलसिले में की गई है, जो कुछ समय पहले पहलगाम क्षेत्र में हुआ था और जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुन फायरिंग की गई। घटना में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का सबसे बड़ा कदम, पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश सहित… 

अनंतनाग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास आतंकवादियों के बारे में कोई जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस नहीं करने दी जाएगी।

पुलिस का मानना है कि स्थानीय लोगों की मदद से आतंकवाद के नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है और घाटी में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है। इनामी राशि की घोषणा इसी उद्देश्य से की गई है, ताकि आम जनता सहयोग के लिए प्रोत्साहित हो।

 

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...