12 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को Vaishali पुलिस ने दबोचा, 20 हजार रूपये घोषित था इनाम…

Vaishali: वैशाली के सहदेई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मजरोही से अंतराज्यीय 20 हजार रूपये का इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना के सेदुआरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ प्रमोद कुमार कुशवाहा बताया गया। वह रांची के लालपुरा थाना में अपहरण एवं भगवानपुर थाना में लूट के मामले में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश की पत्नी भाजपा प्रखंड कमेटी में पदाधिकारी एवं सरकार के द्वारा घोषित बीस सूत्री की प्रखंड अध्यक्ष हैं। Vaishali  Vaishali  Vaishali  Vaishali  Vaishali 

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि 30 सितम्बर 2013 को सहदेई थाना क्षेत्र के ग्राम मजरोही स्थित योगेन्द्र सिंह के मकान में बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। जिसे वैशाली पुलिस के द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रच रहे कुल छह बदमाश को अवैध आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना में शामिल एक अन्य बदमाश प्रमोद कुमार सिंह उर्फ प्रमोद कुमार कुशवाहा भागने में सफल रहा था। इस संदर्भ में देसरी (सहदेई) थाना में आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर घटना में शेष बचे एक बदमाश की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें – पटना विश्वविद्यालय में बदली जाये Admission की प्रकिया, नवनिर्वाचित PUSU महासचिव ने

इसी क्रम में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह उर्फ प्रमोद कुमार कुशवाहा को मजरोही से गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित हो कि उक्त अपराधकर्मी के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा पूर्व में पांच हजार रूपये से बढ़ाकर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय थाना कांड संख्या 43/15 न्यायालय के आदेशानुसार देसरी सहदेई थाना कांड संख्या 219/13 में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ प्रमोद कुमार कुशवाहा के यहां बीते 25 मई 17 को कुर्की जब्ती की कारवाई की गई थी।

पुनः उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मुगलसराय थाना कांड संख्या 43/15 में भी अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई 22 दिसंबर 2016 को कि गई थी। उक्त बदमाश को वैशाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध देसरी सहदेई थाना कांड संख्या 219/13 आर्म्स एक्ट एवं उत्तर प्रदेश के मुगलसराय थाना कांड संख्या 43/15 दर्ज है। अन्य अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Munger: वरमाला के बाद दुल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा वापस, दुल्हन तो….

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...