कथा कथावाचक प्रदीप मिश्रा का NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

मधेपुरा : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा कॉलेज चौक पर बाबा नगरी सिंहेश्वर स्थान में आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रवचन कर रहे कथावाचक प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदीप मिश्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवों के देव महादेव बाबा भोले की नगरी में प्रदीप मिश्रा ने भाजपा नेता देश के गृह मंत्री अमित शाह को बाबा भोले शंकर का अवतार बताया है। यह सरासर बाबा भोलेनाथ का अपमान है। इसे हम मधेपुरा के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Goal 6 22Scope News

प्रदीप मिश्रा कोई कथा वाचक नहीं बल्कि यह RSS और BJP का एजेंट है – प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव

मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि प्रदीप मिश्रा कोई कथा वाचक नहीं बल्कि यह आरएसएस और भाजपा का एजेंट है। यह सत्संग नहीं बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का काम कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को भगवान भोलेनाथ का अवतार बताकर बाबा भोलेनाथ का अपमान करते हुए शिव भक्तों के भावना को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रदीप मिश्रा ने विवादित बयान दिया है। राधा कृष्ण के बारे में भी अभद्र टिप्पणी की है। जिस कारण उसे मथुरा में नाक रगड़ कर माफी मांगनी पड़ी है। ठीक उसी प्रकार मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान में भी बाबा भोले के मंदिर में शिव भक्तों से माफी मांगनी होगी। आज हम लोगों ने सांकेतिक रूप में पुतला दहन किया है।

यह भी देखें :

अगर माफी नहीं मांगता या जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो होगा चरणबद्ध आंदोलन – NSUI

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही माफी नहीं मांगता है और जिला प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी। गौरतलब हो कि कथा वाचन के दौरान प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम के आतंकी हमले पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को बाबा भोलेनाथ का कलयुगी अवतार बताया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में एक…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img