Advertisment

कांग्रेस ने शाह का एकता चौक पर किया पुतला दहन

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ शहर के एकता चौक पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान अमित शाह ने किया है। हमलोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तबतक हमलोग आंदोलन करते रहेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कैमूर जिला इकाई द्वारा गृह मंत्री का भभुआ मुख्यालय के एकता चौक पर पुतला दहन किया है। इसलिए उन्होंने राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर गलत बयान बाजी किए थे, उनका अपमान किए थे। बाबा साहब का अपमान पूरा हिंदुस्तान नहीं सहेगा। हमलोग मांग कर रहे हैं कि आप इस्तीफा दीजिए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं और माफी नहीं मांगते हैं तो पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार आगे आंदोलन तेज होगा।

यह भी पढ़े : शाह पर भड़के लालू, कहा- अंबेडकर से करते हैं घृणा, तुरंत दें इस्तीफा

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...