RPF ने 2 संदिग्ध को पकड़ा, जांच में मिला दर्जनों पेंड्रोल क्लिप

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिला के कुंडवा चैनपुर से सामने आई है। जहां रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के कुंडवा चैनपुर स्टेशन के बगल के पास से दो संदिग्ध युवक को आरपीएफ ने पकड़ा है। जिसके पास से रेल ट्रैक का दर्जनों पेंड्रोल क्लिप मिला है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि दोनों युवक के द्वारा रेल ट्रैक का पेंड्रोल क्लिप खोल दिया गया ताकि कोई बड़ी घटना घट सके। हलाकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया ये भी जाता है कि गिरफ्तार दोनों युवक मदरसे के छात्र भी हैं। रेल पुलिस दोनों युवक को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट में रखकर पूछताछ में जुटी हुई है।

RPF ने कहा- कुछ युवक रेल ट्रैक पर घूम रहे हैं, ट्रैक का निरीक्षण करने निकले कर्मचारी तो…

इस संबंध में बताया जाता है कि आरपीएफ को ये सूचना मिली थी की कुछ युवक रेल ट्रैक पर घूम रहे हैं। जिसके बाद रेल ट्रैक का कर्मचारी ट्रैक का निरीक्षण करने निकले। इस बीच कुछ युवक हाथ में झोला लिए घूम रहा था और जब देखा की रेल कर्मचारी आ गए तो वे लोग झोला फेंक कर भागने लगे। इस बीच कुछ लोग तो भाग निकले पर दो युवक पकड़ा गया। जिसके बाद मौके पर आरपीएफ पहुंची और जब सघन तलाशी लिया गया तो युवकों के पास से दर्जन भर रेल ट्रैक का पेंड्रोल क्लिप मिला। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए कि आखिर यह सामान इन युवकों के पास से कैसे आया। आरपीएफ का कहना है कि क्या किसी बड़ी घटना को आजम देने के लिए कोई हरक्क्त किया गया है। बहरहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : अमेरिकी नागरिक एटान बेन गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...