तेज रफ्तार अनियंत्रित Truck ने युवक को रौंदा, परिजनों ने 3 घंटे तक…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया। मृतक के परिजनों के द्वारा सड़क जाम किये जाने की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र के चंडी माई स्थान के समीप की है जबकि मृतक की पहचान डब्लू कुमार के रूप में की गई। सड़क जाम की खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित हो कर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की और करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझा कर सड़क जाम ख़त्म करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान परिजनों ने बताया कि वह अपना काम ख़त्म कर घर लौट रहा था तभी एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। Truck Truck Truck Truck

यह भी पढ़ें – Paper Leak मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EOU, कोर्ट में…

इस दौरान एएसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि सड़क जाम कर आमजनों को परेशान करना क़ानूनी रूप से जुर्म है। मृतक के परिजनों को नियम के अनुसार मुआवजा राशि दी जाएगी लेकिन सड़क जाम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। सभी की पहचान की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Pahalgam Attack: बिहार पुलिस भी है अलर्ट पर, पटना में दिखे दो संदिग्ध युवक तो…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...