Aurangabad में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। मामला औरंगाबाद के रफीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक की है जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव निवासी दुर्गा पासवान के रूप में की गई।

युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और शहर के बस स्टैंड के समीप सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया। मृतक के भाई धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम युवक अचानक बीमार पड़ गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क जाम कर रहे लोगों ने चिकित्सक पर कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग करने लगे।

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद रफीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया। वहीं एसडीपीओ 2 अमित कुमार ने बताया कि परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Naubatpur में किसान उतरे सड़क पर, सड़क जाम कर की ये मांग

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...