तेज रफ्तार का कहर, युवक को मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल

मोतिहारी : मोतिहारी में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज शहर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक और घायल दोनों आपस में रिस्तेदार हैं। घटना से नाराज मुहल्ले के लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच-28 को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के लिए बरियारपुर-रहामानिया मोड़ की है।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जीरात निवासी उमाशंकर प्रसाद (35 साल) उर्फ चाहा के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक सवार युवक कि पहचान छतौनी निवासी उदेश्य (25 साल) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उद्देश्य अपनी बाइक से काफी तेजी से आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। आसपास के लोग जबतक पहुंचते तबतक उमाशंकर की मौत हो चुकी थी। वहीं बाइक चला रहा युवक उद्देश्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 112 की पुलिस ने उठाकर रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है। जैसे ही इस बात की जानकारी मोहल्लेवासी को लगी सभी घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने 112 कि पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।

यह भी देखें :

सड़क जाम कि सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी जितेश पांडे, छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौके पर पहुंच कर सभी को समझा बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डॉक्टर ने बताया कि उद्देश की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे सदर डीएसपी जितेश पांडे ने बताया कि बाइक कि ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है, जिससे नाराज कुछ लोगों ने सड़क जम किया था। जिसे समझाकर जाम खत्म कराया गया और शव कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : गांव में घुसा मगरमच्छ, रात भर परेशान रहे ग्रामीण, सूचना के बाद भी वन विभाग बेखबर

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...