Munger के स्कूलों में शुरू हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता…

मुंगेर: बिहार के स्कूलों में शुक्रवार से तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुंगेर के मध्य विद्यालय चंदुकी में भी तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी दौड़, 600 मीटर दौड़ और फुटबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया गया। खेल संयोजक नीरज कुमार के नेतृत्व में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। Munger Munger Munger 

यह भी पढ़ें – बिहार के BDO अब पुरानी सूमो से नहीं चलेंगे इस नई गाड़ी से, मंत्री श्रवण कुमार ने दी…

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलकंठ पंडित ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अरुण कुमार (वरिष्ठ शिक्षक), सपना कुमारी (विशेष शिक्षिका), मोनु कुमार, काव्य कुमार, वरुण कुमार और मोनु कुमारी आदि शिक्षकों ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करने की घोषणा की। कुल 106 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Pahalgam Attack: बिहार पुलिस भी है अलर्ट पर, पटना में दिखे दो संदिग्ध युवक तो…

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...