Advertisment

बिहार के BDO अब पुरानी सूमो से नहीं चलेंगे इस नई गाड़ी से, मंत्री श्रवण कुमार ने दी…

पटना: अब राज्य के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पुरानी टाटा सूमो से नहीं बल्कि अब नई महिंद्रा बोलेरो नियो में घूमेंगे। इसके लिएय राज्य सरकार ने भर के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को गाड़ी सौंप दी है। शनिवार को राजधानी पटना में स्थित उर्जा ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सभी BDO को गाड़ी की चाभी सौंपी। BDO BDO 

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाई और कहा कि ग्रामीण कार्य विकास विभाग को केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार ने जो दायित्व दिया है उसे धरातल पर उतारने में BDO का अहम रोल होता है। यह जनता से जुड़ा हुआ विभाग है जहां जनता का काम सीधे जनता के बीच जा कर करना होता है। ग्रामीण विकास के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया गया है।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: बिहार पुलिस भी है अलर्ट पर, पटना में दिखे दो संदिग्ध युवक तो…

पहले सभी प्रखंडों में प्रखंड कार्यालय भवन पुराना था लेकिन अब सभी जगहों पर कार्यालय निर्माण कर नया भवन दिया गया, साथ ही जहां अभी तक नया भवन नहीं बन सका है वहां भी नया भवन निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा है। अब सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नई गाड़ी दी जा रही है ताकि उन्हें क्षेत्र में भ्रमण और जनता के कामों में किसी तरह की परेशानी न हो।

सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे गाड़ी का ख्याल रखें और समय समय पर उसका मेंटेनेंस भी कराएँ। यह नहीं होना चाहिए कि सरकारी गाड़ी है तो उससे कोई मतलब नहीं है। बता दें कि 112 प्रखंड को नई गाड़ी पहले ही उपलब्ध करवा दी गई थी जबकि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 422 प्रखंड के BDO को नई गाड़ी दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Paper Leak मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रिमांड पर लेगी EOU, कोर्ट में…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...