Advertisement
Advertisement

Ranchi : पंडरा स्थित होटल स्टार लोटस में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक संपन्न…

Ranchi : रांची पंडरा रोड स्थित होटल स्टार लोटस में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में अवगत हुई, जिसमें पंडरा के उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पंडरा बाजार समिति में सिक्योरिटी गार्ड का टेंडर 31 मार्च, 2025 को खत्म हो गया है, इसके बाद यहां पर चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।

इसी दौरान 2 दुकानों में चोरी की वारदात हुई है, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बैलट बॉक्स को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रखने के लिए 3 महीने तक यहां पर व्यापारी परेशान होते हैं। इसके विकल्प के रूप में उपस्थित व्यापारियों ने बताया कि खेलगांव स्थित स्टेडियम में इसकी व्यवस्था की जाय, तो पंडरा का व्यापार प्रभावित नहीं होगा।

रू5बीा 22Scope News

महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि व्यापारियों को यदि कोई समस्या होती है तो उसको लिखित रूप में संगठन को प्रेषित करें, ताकि उस पर फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन समुचित कार्रवाई कर सकें।

बैंक्वेट हॉल ओनर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

बैठक में उपस्थित ऋषि शाहदेव ने कहा कि बैंक्वेट हॉल ओनर को अभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रांची नगर निगम उनसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तहत नक्शे की मांग कर रहा है और हर जगह का बैंक्वेट हॉल का पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं है और अधिकतर जगह अस्थाई कंस्ट्रक्शन बनाकर ओपन फील्ड में बैंक्वेट हॉल का संचालन हो रहा है, जिसका नक्शा रांची नगर निगम पास नहीं करती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हर बैंक्वेट हॉल अपना नक्शा नहीं दे सकता है। मौके पर उपस्थित सदस्यों को उनका सदस्यता प्रमाण पत्र और आई कार्ड वितरित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद आलम, आज के कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार, सहित जयंत कुमार कार, श्रेयांश बोथरा जैन, आशीष जायसवाल, बजरंग जैन, मुकेश कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार भदानी, कौशिक भदानी, राकेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आयुष कुमार, डॉ अजय कुमार विश्वकर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, चंदन जैन, सुषमा सिंह, संतोष साहू, ऋषि शाहदेव, इत्यादि सदस्य उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...