Ranchi : कांटाटोली चौक के पास दुकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से एक की मौत…

Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से दुकान के पीछे एक घर के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए। तेज आग और धुआं की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

ये भी पढ़ें- Chatra Accident : चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल… 

Ranchi : आग के बाद बिल्डिंग से उठता धुंआ
Ranchi : आग के बाद बिल्डिंग से उठता धुंआ

Ranchi : दम घुटने से बुजुर्ग की मौत, एक घायल

हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन इसी दौरान बुजुर्ग एनुल आलम की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। लोवर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि आगलगी की घटना में दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। आग पर काबू पा लिया गया और घर में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगने की आशंका

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरा काम्प्लेक्स ही एनुल आलम के परिवार का है। कॉम्प्लेक्स के ऊपर एक कपड़े की दुकान है और कपड़ा दुकान के ऊपर बने घर में एनुल आलम का पूरा परिवार रहता है। आग शार्ट सर्किट की वजह से कपड़े की दुकान में लगी, जिसकी वजह से घर में हर तरफ धुंआ भर गया।

Ranchi : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Ranchi : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पिस्टल दिखाकर जानलेवा हमले का आरोप, शिकायत वापस ले लो नहीं तो… 

भागने के दौरान एक का पैर टूटा

इस बीच एनुल के साथ अन्य लोगों ने मिलकर घर में फंसे सभी बच्चो और महिलाओं को बाहर निकाल लिया, लेकिन घर में कोई और तो नहीं रह गया है यह देखने के लिए एनुल वापस घर में चले गए, लेकिन वे अंदर ही फंस गए और वहीं पर बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें- Khunti : जंगल में युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद, हत्या की आशंका… 

उन्हें किसी तरह घर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आग से बचने के लिए भागते समय एक व्यक्ति की गिरने की वजह से पैर भी टूट गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...

‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के...

पटना : राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली विकसित की जा...

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार के 4 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज राज्य के चार लिगेसी एंड थ्रस्ट (L&T) जिलों में विकासात्मक मुद्दों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img